Thursday, October 29, 2026
19.5 C
Bhopal

राजधानी में होली की विशेष सफाई:चल समारोह निकलते ही सड़कों पर लगी झाड़ू, 100 टन कचरा ज्यादा निकला; रंगपंचमी पर भी ऐसा करेंगे

राजधानी में होली पर नगर निगम ने विशेष सफाई की। चल समारोह निकलने के बाद निगम ने सड़कों की सफाई की गई। इससे करीब 100 टन कचरा ज्यादा निकला। रंगपंचमी पर भी ऐसा ही करेंगे। ताकि, सड़कें और गली-मोहल्ले साफ रहे।रंगपंचमी के बाद कभी भी स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए बाहर से टीमें आ सकती हैं। ऐसे में निगम का पूरा फोकस सफाई पर है। इसके चलते होली पर चल समारोह निकलने के बाद सफाईकर्मी सफाई में जुट गए। शाम तक सड़कें साफ कर दी गई। वहीं, रात में फिर से सफाई की।इन इलाकों में निकले चल समारोहपीर गेट, सिंधी मार्केट, जुमेराती पोस्ट ऑफिस, जनकपुरी, घोड़ा नक्कास, मंगलवारा, इतवारा, चिंतामन चौराहा, चौक बाजार, लखेरापुरा आदि स्थानों से निकले चल समारोह के समापन के बाद तुरंत इन सड़कों की सफाई की गई।अब रंगपंचमी को लेकर प्लानिंगहोली के बाद अब रंगपंचमी को लेकर प्लानिंग तैयार की गई है। हर जुलूस या चल समारोह के पीछे सफाईकर्मियों की टीमें लगाई जाएगी, जो सफाई करती हुई चलेगी। बता दें कि रंगपंचमी पर छोटे-बड़े करीब 20 चल समारोह या जुलूस निकाले जाते हैं।

Hot this week

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img