Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

शहडोल में बिजली आफिस कालोनी में खेलते वक्त कुएं में डूबा बालक, मौत

गुरुवार को शहर के बिजली कालोनी में दो साल के मासूम की कुएं में डूब जाने से मौत हो गई। यह कुआं घर के पास ही बना हुआ था। मासूम खेलते-खेलते कुआं के पास चला गया और उसमें जा गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई लेकिन बच्चे की जान नहीं बचा पाई।

इस तरह से हुई है घटना : शहर के बिजली आफिस कालोनी में गुरुवार की दोपहर को खेलते वक्त कुएं में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। बालक को बचाने के लिए मां कुएं में कूद गई। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंचा और उसने भी दोनों को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से तीनों को बाहर निकाला लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी।

आंगन से खेलते-खेलते चला गया कुएं तक : दो साल का मासूम घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक खेलते वक्त कुएं में जा गिरा। जब बालक की मां ने उसे घर में नहीं देखा तो तलाश करते हुए के पास तक चली गई। वहां बालक को तैरता देखा तो उसने भी कुएं में छलांग लगा दी।

आसपास के लोग एकत्रित हो गए : मां के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पड़ोसी भी इन दोनों को बचाने कूद गया। किसी तरह रस्सी डालकर तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया। इस दौरान बालक की मौत हो गई। जबकि मां और पड़ोसी को चोट आने पर अस्पताल मैं भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि बालक का पिता राजा पाल मजदूरी करने निकल गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। इस घटना से जहां परिवार के लोग दुखी हैं वही मोहल्ले के लोग भी गमगीन हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img