Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षा कक्ष में दिया प्रवेश

खिरकिया। गुरुवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से हुई। पहले पेपर में 18 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बीईओ मनोज झिंगन ने बताया कि 1458 विद्यार्थियों को परीक्षा देना था, जिसमें से 1440 विद्यार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। ब्लॉक में नकल का कोई प्रकरण नहीं बना। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था और जांच अच्छे से हो पाए, इसलिए सभी को एक घंटे पहले बुलाया गया। परीक्षा के लिए ब्लॉक में दस केंद्र बनाए गए है। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एंट्री कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कराई गई। इसमें पहले थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षार्थियों के शरीर का तापमान नापा गया। उसके बाद उन्हें मास्क पहनने की हिदायत के साथ केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर कोविड लक्षणों वाले या कोविड पाजिटिव परीक्षार्थियों के लिए आइसोलेशन रूम का भी इंतजाम किया गया था। विद्यार्थियों को सुबह 8ः30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय तय किया गया था।

परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक समुचित इंतजाम किए गए हैं। सभी छात्रों को मास्क, सैनिटाइजेशन के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इस बार खिरकिया ब्लॉक में 12वीं में कुल 1450 और 10वीं में 2395 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में 20 छात्रों पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। एक कक्ष में 20 से अधिक व 40 से कम छात्रों पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त हैं। विद्यार्थियों की संख्या 40 से अधिक होने पर 15 परीक्षार्थियों पर एक पर्यवेक्षक रखा गया है।

कक्षा 10 वीं के पेपर शुक्रवार से आरंभ होंगे

बीईओ मनोज झिंगन ने बताया कि कक्षा 10 वीं के पेपर आज शुक्रवार से आरंभ होंगे। इस बार 10वीं-12वीं परीक्षा के प्रश्न-पत्र का पैटर्न बदल दिया गया है। परीक्षा में 40 फीसद अंक के वस्तुनिष्ट, 40 फीसद अंक के सब्जेक्टिव और 20 फीसद अंक के तार्किक प्रश्न पूछे जाएंगे।

——–

परीक्षा केंद्रों पर जांच करने पहुंचे उड़नदस्ते

टिमरनी। बोर्ड परीक्षा के लिए विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया। जिसमें बीइओ अशोक कुमार यादव, प्राचार्य ज्योति दुबे प्राचार्य, बीआरसी भागवत सिंह कटारे को शामिल किया गया। दल ने सुबह 10 से 1 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमागांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी का निरीक्षण किया। वहीं लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग की उप संचालक भावना दुबे ने निरीक्षण किया। बता दें कि विकासखंड टिमरनी में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा बोर्ड के नियम कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जा रही है ।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img