Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

शाजापुर में जनवरी माह में पहली बार एक ही दिन में सामने आए कोरोना के 80 नए मरीज

जिले में रविवार को कोरोना के 80 नए मरीज सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में जनवरी माह में सामने आए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए मरीजों में 44 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल हैं। इन नए मरीजों को मिलाकर जनवरी माह के 25 दिन में जिले में कोरोना के कुल 403 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 288 मरीज सक्रिय हैं, 115 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तीसरी लहर में जिले में कोरोना का पहला मरीज 5 जनवरी को बेरछा क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय वाहन चालक सामने आया था। इसके बाद लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। स्थिति यह है कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोरोना संक्रमण पैर पसार चुका है। जिले में बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी आयु वर्ग के लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। जिले में महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। लगातार सामने आ रहे कोरोना मरीजों को लेकर कलेक्टर दिनेश जैन का कहना है कि जिले में मरीज बढ़ रहे हैं। किंतु यह अच्छी बात है कि मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या नहीं हो रही है। अधिकांश मरीज घरों पर रहकर ही स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करें और शारीरिक दूरी के नियम का पालन भी किया जाए। कलेक्टर ने बताया कि संक्रमण से निपटने के लिए जिले के अस्पतालों में व्यापक तैयारियां हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img