Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

इंदौर अपराध समाचार – इंदौर में रास्ता भटके मुंबई के युवक को बदमाशों ने पीटा

खजराना थाना पुलिस ने 38 वर्षीय इरफान पुत्र इमरान कादरी निवासी खजराना की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। इरफान ने बताया कि वह मूलत: मुंबई के कुर्ला का रहने वाला है। वह इंदौर आया हुआ है। शुक्रवार देर रात वह बायपास सर्विस रोड पर रास्ता भटक गया था। तभी वहां दो युवक मिले, उनसे खजराना जाने का रास्ता पूछा तो वे चोर-चोर चिल्लाने लगे और मारपीट शुरू कर दी। धक्का दिया तो इरफान गड्डे में गिर गया, जिससे मुंह, हाथ व पैरों में गंभीर चोट लगी। जाते-जाते बदमाशों ने हत्या की धमकी दी। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

रुपये नहीं दिए तो मारपीट कर दुकान पर रखे अंडे सड़क पर फेंके – आजाद नगर में रहने वाले 38 वर्षीय मो. अकरम पुत्र मो. अफजल ने सद्दाम निवासी रामगंज जिंसी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। मल्हारगंज थाना पुलिस के मुताबिक अकरम की ए टू जेड एग्स सेंटर के नाम से जिंसी चौराहे पर दुकान है। शनिवार शाम आरोपित दुकान पर आया और शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग करने लगा। आरोपित को रुपये देने से मना किया तो दुकान पर रखी अंडे की कैरेट को लात मारकर गिरा दिया और अंडे सड़क पर फेंक दिए। वहां से जाते हुए सद्दाम ने कहा कि आज के बाद यदि रुपये मांगने पर नहीं दिए तो वह जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने शिकायत सुनने के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img