Tuesday, March 3, 2026
32.9 C
Bhopal

होर्डिंग उतारते समय युव‍क के हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, परिजनों के नहीं हुए बयान

कांग्रेस नेता का होर्डिंग निकालते समय एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट

में आ गया था। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस मृतक परिवार के बयान तक दर्ज नहीं कर पाई है।

बजरिया एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि 38 वर्षीय सुधांशु कुशवाहा शिव नगर छोला मंदिर इलाके में रहता था। वह निजी काम करता था। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह द्वारिका नगर स्थित महेश कुशवाहा की टेंट की दुकान पर बैठा था। टेंट हाउस की छत पर लगे कांग्रेस नेता का होर्डिंग हटाते समय उसके पास से निकली हाईटेंशन लाइन से उसे करंट लगा है। उसे अचेत हालत में उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि उसे होर्डिंग उतारने के लिए किसने कहा , इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

धरना प्रदर्शन का चला दौर

इस मामले के बाद पुलिस पर काफी दबाव है। मनोज शुक्ला ने मृतक के परिजनों के साथ धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं कर पा रही है। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्य मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

युवती ने SI की रिवॉल्वर के साथ पोस्ट की फोटो, विभाग में मचा हड़कंप

​इंदौर। सोशल मीडिया पर रील और फोटो का चस्का...

Topics

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img