Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

बजरिया पुलिस की दोहरी स्ट्राइक: जिला बदर आरोपी दबोचा, मर्डर प्रयास का शूटआउट आरोपी भी चढ़ा हत्थे

भोपाल | राजधानी की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल शहर की सुरक्षा को ठेंगा दिखाने वाले एक शातिर जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि तीन महीने से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के एक इनामी बदमाश को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।


पहली कार्रवाई: पुलिस की नजरों से बचकर शहर में ही छिपा था जिला बदर आरोपी
पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध अपराधी, जिसे पुलिस आयुक्त द्वारा जिला बदर किया गया था, वह चोरी-छिपे शहर में दाखिल होकर रिसालदार कॉलोनी कलारी के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पा कौरव के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। जाँच में पता चला कि आरोपी जिला बदर की अवधि का उल्लंघन कर छोला मंदिर क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14/15 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया गया है। यह दूसरी बार है जब उक्त आरोपी ने जिला बदर के नियमों का उल्लंघन किया है।


दूसरी कार्रवाई: शादी समारोह में गोली चलाने वाला नाटू गिरफ्तार

बजरिया पुलिस ने एक अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना ईंटखेड़ी के हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी परवेज उर्फ नाटू को गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला…बीती 13 दिसंबर 2025 को एक शादी समारोह में अपनी पत्नी के साथ जा रहे पार्सल ठेकेदार दानिश अली पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही परवेज उर्फ नाटू फरार चल रहा था और न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि परवेज हबीबिया तिराहे के पास देखा गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ा। पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया और उसकी फोटो खींचकर पीड़ित की मां को व्हाट्सएप पर भेजी, जिन्होंने तुरंत उसकी पहचान की। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को ईंटखेड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

सराहनीय भूमिका: इन दोनों बड़ी गिरफ्तारियों में थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पा कौरव, सउनि गंजन सिंह, प्रधान आरक्षक जशवंत धाकड़, आरक्षक आलोक सिंह चौहान और राजीव सिंह की विशेष भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img