Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

युवती ने SI की रिवॉल्वर के साथ पोस्ट की फोटो, विभाग में मचा हड़कंप

​इंदौर। सोशल मीडिया पर रील और फोटो का चस्का अब पुलिस महकमे के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। ताजा मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाने का है, जहां एक युवती द्वारा सरकारी पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही संबंधित सब-इंस्पेक्टर (SI) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

​इंस्टाग्राम पर वायरल हुई फोटो

जानकारी के अनुसार, शिविका नामक युवती ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पिस्टल के साथ टशन दिखाते हुए फोटो अपलोड की थी। जांच में पता चला कि फोटो में दिख रही पिस्टल परदेशीपुरा थाने में पदस्थ एक एसआई की है। मामला जैसे ही चर्चा में आया, युवती ने आनन-फानन में अपने अकाउंट से फोटो डिलीट कर दिए, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट अधिकारियों तक पहुंच चुके थे।

​सख्त कार्रवाई के संकेत

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने स्पष्ट किया कि हथियारों का इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन कानूनन गलत है। डीसीपी कुमार प्रतीक ने संबंधित एसआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह पहले ही अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए कई पुलिसकर्मियों पर डिमोशन और निष्कासन की गाज गिरा चुके हैं।

​जांच के घेरे में ‘सरकारी पिस्टल’

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सरकारी पिस्टल युवती के हाथ तक कैसे पहुंची। यदि यह सिद्ध होता है कि एसआई ने जानबूझकर पिस्टल युवती को दी थी, तो उन पर निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई होना तय है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की छवि खराब करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img