Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

इंदौर में रात के तापमान में हुआ इजाफा, 11.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

इंदौर में दो दिनों से तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह शहर में धुंध का असर रहा और दृश्यता 1500 मीटर तक दर्ज की गई। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार रात से सोमवार सुबह तक अधिकांश समय हवाएं शांत रही।

रविवार को सुबह के समय जहां उत्तरी-पश्चिमी हवाएं 10 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली थी। वहीं शाम के समय हवाएं पांच से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली थी। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। वहीं अगला पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय होगा। इसके असर से इंदौर में नौ फरवरी तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा वहीं उसके बाद तापमान में कमी आएगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश भी होने की संभावना है।

आगामी दिनों में सुबह व शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होगा, वहीं दोपहर में धूप निकलने के कारण ठंड का असर कम रहेगा। मौसम विभाग के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में इस बार फरवरी माह के अंत तक ठंड का असर रहेगा लेकिन तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट ही देखने को मिलेगी। हालांकि आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img