Tuesday, June 9, 2026
30.4 C
Bhopal

इंदौर में वायदा टूटने से सोना 250 और चांदी 550 रुपये नरम

 रुस और यूक्रेन ने सीज फायर का एलान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय तनाव घट रहा है वहीं कच्चा तेल आठ वर्षों के उच्च स्तर पर है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की मुनाफावसूली की बिकवाली आने और निवेशकों की पूछताछ कम होने से सोने और चांदी की कीमतों में नरमी रही। इसके चलते गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में 1.12 फीसद की जोरदार गिरावट आई है। वहीं चांदी के भाव में भी कमी आई है। इससे इंदौर में सोना 250 रुपये टूटकर 49850 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 550 रुपये घटकर 64150 रुपये प्रति किलो रह गई।

कामेक्स पर सोना ऊपर में 1822 नीचे में 1809 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.58 नीचे में 23.08 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। स्थानीय सराफा बाजार में सोने के दाम दबने से लग्नसरा वालों की गहनों में पूछताछ अच्छी देखने को मिल रही है।

बंद भाव : इंदौर में सोना केडबरी-रवा 49850 सोना (आरटीजीएस) 49850 सोना 22 कैरेट (91.60) 45660 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। बुधवार को सोना 50100 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 64150 चांदी कच्ची 64250 चांदी (आरटीजीएस) 64000 रु. प्रति किलो रह गई। बुधवार को चांदी 64700 रुपये पर बंद हुई थी।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img