Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

एडीएम ने पकड़ीं रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां

बरेली। क्षेत्र की रेत खदानों से होने वाले अवैध उत्खनन पर प्रशासन का विगत दिनों से सख्त रवैया देखा जा रहा है। परिणाम स्वरूप अवैध खनन को लेकर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिसके चलते एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने बरेली पिपरिया मार्ग से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ी हैं। कार्रवाई के दौरान एक चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया था जिसे नगर परिषद में खड़ा करवा कर गेट में एसडीएम के द्वारा ताला डलवा दिया है। वर्तमान में खदान निरस्त चल रही थी हालांकि दूसरे ठेकेदार को ठेका दे दिया गया है। लेकिन अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा। गत दिवस तहसीलदार एसके विटोलिया ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली रेत एवं तीन ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी पकड़ी थी, जिनका प्रकरण बनाकर भी खनिज विभाग को भेजा जा चुका है। घाट पिपरिया और सतरावन रेत खदान से ट्रैक्टर ट्राली से अवैध रेत उत्खनन परिवहन जारी है। यहां से प्रतिदिन 40 से 50 ट्रैक्टर ट्राली रेत भरकर बरेली आती हैं। नेताओं का संरक्षण प्राप्त इन रेत माफियाओं पर कभी कभार ही कार्रवाई होती है। जबकि घाट पिपरिया प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग का गृह ग्राम है।

– सोमवार को बरेली पिपरिया मार्ग से तीन ट्रैक्टर ट्राली अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़े हैं। इन तीनों ट्रैक्टर ट्राली पर कागजी कार्रवाई आरआई कमलेश इवने द्वारा की जा रही है। खनिज विभाग को प्रकरण सौंपा जाएगा।

प्रमोद गुर्जर, एसडीएम बरेली।

फोन अकाउंट से साढ़े तेरह हजार रुपये की ठगी, केस दर्ज

बेगमगंज। तुलसीपार गांव निवासी एक युवक जोकि भारतीय स्टेट बैंक के अकाउंट से पे संचालन का काम करता है। अचानक उसके अकाउंट से धड़ाधड़ी कर राशि निकलना शुरू हुई। जिससे वह घबरा गया तत्काल स्टेट बैंक पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई तथा फौरन थाने में भी इसकी लिखित रिपोर्ट की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ आठ्या पिता रमेश निवासी तुलसीपार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे फोन पे से धोखाघड़ी कर दो बार 4999-4999 रुपये खाते से निकल गए। उसके बाद संबंधित साइबर ठग के द्वारा फिर से 4999 रुपये काटने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रांजैक्शन फेल हो गया। उसके बाद 3333 रुपये फिर निकाले गए। इस तरह से तीन बार में 13331 रुपये आवेदक के फोन-पे से निकाले गए। निकालने वाले व्यक्ति का एक बार इस नंबर से 09883088727 कॉल आया। जबकि आवेदक के द्वारा किसी भी प्रकार फोन-पे पर कुछ नहीं किया गया। जब आवेदक की राशि कटने का मैसेज आया तब देखा कि उसके खाते से पैसे कट चुके हैं। जिसकी स्क्रीन फोटो सलग्न कर तत्काल स्टेट बैंक पहुंचा और खाते से ट्रांजैक्शन बंद करवाया व थाने में लिखित सूचना देकर सायबर ठगी से उसके पैसे निकाले जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img