Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

कोरोना संक्रमण से बचने मास्क पहनना बहुत जरूरी है

शहर में शनिवार को बाजार में अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी। कुछ लोग तो मास्क का उपयोग करते दिखाई दिए, लेकिन अधिकतर लोग बिना मास्क के ही घूमते नजर आए। बाजार में शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ, इसलिए संक्रमण के मामले ब्लाक में बढ़ते जा रहे हैं। दिन-प्रतिदिन संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। नए संक्रमित प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लापरवाही कम ही नहीं हो रही है। अभी नहीं जागे तो देर हो सकती है। सभी को चाहिए कि नियमों का पालन करें तभी हम संक्रमण को हरा सकते हैं, लेकिन लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे, इसीलिए संक्रमण बढ़ता जा रहा है।बाजार में दुकानों पर भी शारीरिक दूरी के साथ ही मास्क का उपयोग कम ही लोग करते दिखाई दे रहे हैं। एक दुकान पर 10-15 लोग खड़े दिखाई देते हैं। लेकिन शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। कई व्यापारी तो बिना मास्क के ही व्यापार करते नजर आते हैं। जब वे खुद नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके यहां आने वाला ग्राहक क्यों नियमों का पालन करेगा। ऐसी ही लापरवाही के कारण दूसरी लहर में भी लगातार संक्रमण बढ़ता गया था। माहौल ऐसा हो गया था कि मरीज बढ़ जाने से स्वास्थ्य विभाग की भी सांसे फूलने लगी थीं। दूसरी लहर में लोग अधिक बीमार पड़े थे।

वक्त है संभलने का

नागरिक अनमोल जैन का कहना है कि लापरवाही के कारण ही संक्रमण बढ़ रहा है। लोगों को चाहिए कि शारिरिक दूरी के पालन के साथ ही मास्क का उपयोग गंभीरता से करें, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं, इसीलिए संक्रमण प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नियमों के पालन से कई हद तक हम स्वस्थ रह सकते हैं। सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।

व्यापारी मनोज गुप्ता का कहना है कि जो लापरवाही बरत रहा है उन पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। लापरवाही के कारण ही लोग संक्रमित हो जाते हैं। ऐसे में वे स्वयं तो परेशान होते हैं, साथ ही अपने स्वजनों को भी परेशानी में डाल देते हैं। संक्रमण को अगर रोकना है तो नियमों का पालन करना जरूरी है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img