Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

झगड़े के मांग रहे 12 लाख, शिकायत पर एफआइआर दर्ज

राजगढ़। एक महिला ने खिलचीपुर थाने में अपनी बहू के साथ पहुंचकर शिकायत की है कि बहू का पहले वाला पति सहित 3 लोग झगड़े के 12 लाख रुपये मांग रहे हैं। नहीं देने पर विवाद करने पर उतारू है। जबकि महिला ने मेरे बेटे के साथ मजर्ए से भागकर शादी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।27 जनवरी को फरियादिया निवासी ग्राम ब्यावरा खुर्द (खाती का पुरा) ने अपनी बहू के साथ थाना पहुंचकर शिकायत की है कि मैं वर्तमान में बंधन बैंक के सामने किराये के घर में रहती हूं। मजदूरी करती है। आज से करीब 3 साल पहले मेरे बेटे रामेश्र्वर विश्र्वकर्मा व गांव की बहू दोनों ने अपनी राजी मजर्ए से भाग कर शादी कर ली थी। उसके बाद से ही हमारे गांव ब्यावरा खुर्द का हमारी बहू का पहला पति कन्हैयालाल व उसका पिता रामलाल विश्र्वकर्मा व उसके काका का लड़का बिट्ठल तीनों हम सभी घर वालों से झगड़े के 12 लाख रुपये की मांग करने लगे और परेशान करने लगे। नहीं देने पर हमे घर के सामने आकर डराते धमकाते। जिस कारण हम सभी परेशान होकर खिलचीपुर आ गये और यहां पर किराये के मकान से रह रहे है। जब भी गांव जाते हैं तो ये लोग हमसे झगड़ा का पैसा मागते हैं। आज सुबह 10 बजे में मेरे गांव वाले घर पर गई तो यह तीनों हमारे घर के सामने आये और मुझे बाहर बुलाकर मुझसे बोले कि यहां पर क्यों आई हो। तुम्हारा लड़का हमारी बहू को लेकर गया है। जब तक तुम झगड़े के 12 लाख रुपये नहीं दे देते तब तक तुम और तुम्हारे परिवार वाले यहाँ गाँव पर लात भी पैर भी मत रख देना। अब तुम्हे हम खेती भी नहीं करने देंगे। और मुझे गांव से भगा दिया। फिर मैने घर आकर सारी बात अपनी बहू को बताई। अभी बहू को साथ लेकर थाने पर आई हूं। रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जाये। इस वजह से हमने हमारी जमीन भी नहीं करने देते । शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक प्रदीप गोलिया एवं उनकी टीम की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img