Sunday, April 5, 2026
20.1 C
Bhopal

खंडवा में गुमटी में लगी आग से वृद्ध की जलकर मौत

खंडवा। रामनगर क्षेत्र में अनमोल विहार कालोनी में गुमटी में लगी आग में एक बुजुर्ग व्यक्ति जलकर मौत हो गई। वह गुमटी के नीचे सो रहा था, जिससे वो उसमें लगी आग की चपेट में आ गया। आग इतनी ज्यादा थी कि वृद्ध के शरीर के अधिकांश अंग पूरी तरह से जल गए। मृतक का नाम 62 वर्षीय छगनलाल पुत्र रामबाहु बताया गया है। दरअसल छगनलाल शारिरिक रूप से कमजोर होने की वजह से अपने घर के बाहर रखी गुमटी के नीचे सोते थे। बुधवार रात करीब 3:15 बजे अचानक उसमें आग लग गई। चलने फिरने में असमर्थ होने की वजह से वे यहां से निकल नहीं पाए और जलली हुई गुमटी उनके ऊपर गिर गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान रामनगर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रेमलाल चौधरी रात में गश्त करते हुए वहां से निकल रहे थे।

गुमटी में लगी आग देखने पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम, कोतवाली थाना और रामनगर चौकी में पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन दमकल वाहन के साथ घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद दमकल वाहन से गुमटी में लगी आग बुझाई गई। करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद उसके अंदर देखा तो एक व्यक्ति का अधिकांश शरीर जलकर कंकाल बन चुका था। पुलिस ने शव को गुमटी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। कोतवाली थाना प्रभारी बिसेन ने बताया कि शव की शिनाख्त छगनलाल पुत्र रामभाऊ के रूप में हुई है। वे घर के सामने ही गुमटी के नीचे सोते थे।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img