टॉप-न्यूज़

गोरखपुर में CM योगी ने भरा पर्चा, गृह मंत्री शाह बोले- UP में फिर 300 के पार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। पांच बार से सांसद योगी पहली बार गोरखपुर में शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 33 सालों से भाजपा का कब्जा है। योगी के नामांकन में खुद गृह मंत्री अमित शाह और UP चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे। यह पहली बार है, जब शाह किसी के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन के बाद अमित शाह गोरक्षनाथ मठ पहुंचे और पूजा अर्चना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस मेगा शो के जरिए भाजपा ने पूर्वांचल में बड़ा मैसेज देने की कोशिश की है। गृह मंत्री ने कहा, ‘UP की जनता भाजपा के साथ है। इस बार फिर 300 सीट जीतेंगे। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

माफिया आजम-अतीक और मुख्तार जेल में ही रहेंगे

इससे पहले महाराणा प्रताप कॉलेज में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा, ‘योगी के शासन में माफिया जेल में हैं। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आजम खान जेल में ही रहेंगे। आज हम योगी का पर्चा भरवाने आए हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनको तो लगता है कोरोना के कारण सभाएं सीमित हो गई हैं, लोगों के बीच जाना नहीं पड़ रहा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भैया जो प्रचार करना है कर लो, उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है, भाजपा को फिर से 300 के पार सीटें मिलने वाली हैं।’

‘उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से एक बार भाजपा इतिहास दोहराने जा रही है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व में UP के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया है।’

और क्या बोले शाह?

  • उत्तर प्रदेश की महान जनता ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी 300 से अधिक सीटों के साथ हमें बहुमत दिया। फिर भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया।
  • 2 साल तक योगी जी ने यहां सुशासन की नींव डालने का काम किया, उसको देखते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में सारे विपक्षी दलों ने एकत्र होकर महागठबंधन बनाया।
  • गोरखपुर में जापानी बुखार से सैकड़ों बच्चे मरते थे। 2014 के चुनाव में मैंने यहां प्रेस कान्फ्रेंस किया तो योगी ने सटीक जवाब दिया था। आज 90 फीसदी केस कम हो गए हैं।
  • नरेंद्र मोदी भी उत्तर प्रदेश से ही सांसद बनकर गए हैं। वह हमेशा कहते हैं कि जब तक उत्तर प्रदेश का विकास नहीं होता, देश का विकास असंभव है। PM मोदी हमेशा गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासियों के उत्थान के लिए लगे रहे हैं।
  • मैंने भुवनेश्वर कार्यकारिणी में कहा था कि जो बचे हुए हैं वो भी एकत्र हो जाओ और कर लो दो दो हाथ, हम फिर से एक बार दो तिहाई से बहुमत से सरकार बनाएंगे। मोदी जी के नेतृत्व में फिर से 65 सीटें आईं।

बड़े चेहरों में ये शामिल

बड़े चेहरों में UP चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद, सांसद रवि किशन मौजूद हैं।

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा हुई।

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा हुई।

योगी बोले- बिना भेदभाव आस्था का सम्मान, सुरक्षा की गारंटी

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘2019 के चुनाव में देश ओर दुनिया के तमाम राजनीतिक विश्लेषक मानते थे कि भाजपा का UP में क्या होगा? तब भी अमित शाह कहते थे कि 64-65 से कम नहीं जीतेगी। भाजपा ने यहां 64 सीट जीतकर गठबंधन को फेल कर दिया था। हमने बिना किसी भेदभाव के विकास की परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है।’

‘यह डबल इंजन के सरकार की बदौलत हो पाया है। नतीजा कोई भी व्यक्ति नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर सकता। राजनीतिक टिप्पणी अलग बात है। 5 सालों के भीतर सरकार और संगठन ने बिना भेदभाव हर किसी की आस्था का सम्मान किया, और सुरक्षा की गारंटी दी है।’

एयरपोर्ट पर अमित शाह का CM योगी ने स्वागत किया।

नामांकन से पहले योगी ने की साधना

नामांकन से पहले CM योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में हवन-पूजन कर अर्चना की। रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से जीत की कामना की। इसके अलावा योगी ने अपने गुरु महंत अवेधनाथ का भी आशीर्वाद लिया। BJP के प्रदेश पदाधिकारियों ने गोरखपुर में डेरा डाल लिया है। गृह मंत्री अमित शाह का डोर-टु-डोर कैंपेन भी होगा। हालांकि मौसम खराब होने से कैंपेन के टलने की संभावना है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंच रहे हैं।

प्रस्तावकों में दिखी सोशल इंजीनियरिंग
योगी के चार प्रस्तावकों में सोशल इंजीनियरिंग देखने को मिली है। चार प्रस्तावकों में दलित, ब्राह्मण, कायस्थ और वैश्य समाज के लोग हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770