Sunday, April 12, 2026
36.3 C
Bhopal

छत्‍तीसगढ़ : फ्री फायर गेम से हुई दोस्ती, फिर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

आनलाइन गेम फ्री फायर खेलने के दौरान दुर्ग की एक 14 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फांसकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोपित पर भरोसा कर उसे अपनी एक आपत्तिजनक वीडियो भेज दी थी। जिसके आधार पर आरोपित उससे सेक्सटार्शन कर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न मिलने की स्थिति में वो उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। घटना की शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

पत्रकार वार्ता में दुर्ग सीएसपी डा. जितेंद्र यादव ने बताया कि बीते छह जनवरी को दुर्ग निवासी एक महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुर्ग कोतवाली थाना पहुंची थी। उसने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि राजस्थान निवासी जयंती रोहिणी नाम का युवक उसकी बेटी से सेक्साटार्शन कर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न मिलने पर वो उसकी आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।

घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपित के मोबाइल नंबर के टावर लोकेशन के आधार पर उस तक पहुंची। आरोपित जयंती रोहिणी (19) ग्राम कोटकस्ता थाना रामसीन जिला जालौर राजस्थान का रहने वाला है और वो लगातार अपना स्थान बदल रहा था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार किया। अभी आरोपित अपने चचेरे भाई की शादी में अपने घर गया हुआ था।

naidunia

इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि फ्री फायर गेम खेलने के दौरान उसकी पीड़िता से पहचान हुई थी। वहां से दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और दोनों के बीच बातें होने लगी। आरोपित के कहने पर पीड़िता ने उसे अपनी एक आपत्तिजनक वीडियो उसे भेज दी थी। जिसके आधार पर वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img