Thursday, October 8, 2026
31.1 C
Bhopal

डिंडौरी में जमीन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

जमीन को लेकर दो गांव के ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के मेहंदवानी थाना अंतर्गत ग्राम पतालडोभी की है।

एक-दूसरे पर किया लाठियों से हमला : पुलिस के मुताबिक एक पक्ष ने दूसरे पर लाठियों से हमला कर लोगों को घायल कर दिया था। डोभी ग्राम के लोगों पर ग्राम डुलहरी के ग्रामीणों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया था। घटना में डोभी के चार ग्रामीण घायल हो गए।

वन भूमि में कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद : बताया गया है कि कई एकड़ में लगी फसल को भी बर्बाद कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम डुलहरी व डोभी गांव के रहवासियों के बीच वन भूमि में कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

ग्रामीणों ने कई बार इस समस्‍या को प्रशासन को बताया : ग्रामीणों द्वारा कई बार इस समस्या से प्रशासन को भी शिकायत के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। घटना साथ फरवरी की बताई गई है।

ग्रामीणों की रिपोर्ट पर 5-6 लोगों पर मामला दर्ज किया : इस संबंध में मेहंदवानी थाना प्रभारी धनीराम बरकड़े ने बताया कि ग्राम डोभी के ग्रामीणों की रिपोर्ट पर ग्राम ड्डलहरी के 5-6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जांच और ग्रामीणों के बयान के बाद आधा दर्जन लोगों के नाम आरोपितों में शामिल किए गए हैं। घटना 5 से 6 दिन पहले की बताई जा रही है।

Hot this week

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

Topics

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img