Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

नर्मदापुरम में मंगलाचरण से शुरु हुआ दो दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव का शुभारंभ

नर्मदापुरम के सेठानीघाट से दो दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मंगलचरण के साथ मां नर्मदा की आरती व पूजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नर्मदा नित आरती समिति द्वारा सेठानीघाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा मां नर्मदा का अभिषेक, नर्मदाष्टक का सामूहिक गान किया गया। सुरवाणी वीणापाणी संस्था द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। सेठानीघाट पर सोमवार शाम को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारी संख्‍या में स्‍थानीय लोगों ने भी पूरे उत्‍साह के साथ भागीदारी करने की उम्‍मीद है।

नर्मदा जयंती महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। सुबह से ही लोगों का तांता नर्मदा घाटों पर लगा रहा। मंगलवार को मुख्य समारोह का आयोजन सेठानी घाट पर होगा। नित आरती समिति के संयोजक पंडित विनोद दुबे ने बताया कि सोमवार को पूजन अर्चना दिन भर किया जाएगा। मंगलवार को सुबह 9 बजे विभिन्न संस्थाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 12 नजे नर्मदा का जन्मोत्सव पूजन किया जाएगा। साथ ही सामूहिक नर्मदाष्टक का पाठ किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन व नगरपालिका ने तैयारियां की हैं। नर्मदा घाटों पर आकर्षक साज सज्जा की गई है। फूल फुलवार तोरण द्वार से घाट सजाया गया है। मंगलाचरण के पूजन अवसर पर महंत प्रताप महाराज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष माया नारोलिया, राकेश फौजदार, तहसीलदार शैलेन्द्र बड़ोनिया, व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे आदि मौजूद रहे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img