Sunday, July 5, 2026
31.9 C
Bhopal

नर्मदा जयंती आज, भोपाल के मंदिरों, घाटों पर चल रही विशेष पूजा-अर्चना

 राजधानी में नर्मदा जयंती मंगलवार को उत्साह व श्रद्धा से मनाई जा रही है। एक दिन पहले ही मंदिरों व घाटों पर नर्मदा जयंती हेतु पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आज इस पावन मौके पर कई जगह धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन किए जा रहेे हैं। तुलसी नगर स्थित नर्मदा मंदिर, शीतलदास की बगिया घाट पर प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं। आज जल कलश यात्राएं निकलेंगी। पूजा-अभिषेक व आरती होगी। नर्मदाष्टक पाठ होगा। शीतलदास की बगिया घाट पर नागरिक कल्याण समिति व अन्य कई संगठन बड़े तालाब में नर्मदा जल प्रवाहित कर दीपदान करेंगे।ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद रावत और पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि मां नर्मदा जयंती के साथ अचला सप्तमी का त्योहार आठ फरवरी को सर्वार्थसिद्घि योग में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मां नर्मदा जयंती के त्योहार में स्नान पूजा पाठ आरती व प्रसादी का वितरण होगा। अलौकिक व पुण्यदायिनी मां नर्मदा के जन्मदि न,माघ शुक्ल सप्तमी को नर्मदा जयंती महोत्सव को हर साल श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाता है। नमामि देवी नर्मदे के दर्शन मात्र से पापों का नाश होता है। गंगा स्नान का जो पुण्य प्राप्त होता है। मां नर्मदे के दर्शन मात्र से वह फल प्राप्त हो जाता है। स्नान दान करने से पापों का नाश हो जाता है। आज नर्मदापुरम में नर्मदा में सेठानी घाट पर लाखों भक्तों के द्वारा पूजा-पाठ, आरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। ओमकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के साथ मां नर्मदा की परिक्रमा नाव के द्वारा कुछ घंटों में मां नर्मदा की परिक्रमा कर सकते हैं। नमामि देवी नर्मदे मंत्र के साथ मां नर्मदा का जल ग्रहण करने से पापों का नाश होता है।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img