Tuesday, June 30, 2026
24.8 C
Bhopal

बजट 2022 : जबलपुर में बजट का मिलाजुला असर, सत्ता वाले खुश, विपक्ष नाराज

केंद्र के बजट को लेकर शहर के जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिक्रिया दी। अर्थशास्त्री जहां इसे दूरगामी सोच का बजट बता रहे हैं। वहीं सत्ता पक्ष से जुड़े नेता बजट पर खुश हैं। वहीं विपक्षी दल के विधायक इसे आम जनता के लिए झुनझुना बता रहा है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक प्रशांत पोल ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में दूरगामी सोच को पेश किया है। अगले 25 साल की रूपरेखा तय की गई है। हर गांव को आप्टिकल फाइबर से इंटरनेट का जाल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इससे ई-गवर्नेंस के जरिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। डिजिटल करंसी के जरिए क्रिप्टो करंसी पर अंकुश लगाने की कोशिश की गई है। उद्योगों को बढ़ावा देने तथा विकासोन्मुख बजट पेश किया गया है।

वहीं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा.शैलेष चौबे ने कहा कि वित्त मंत्री ने आगामी 25 साल की कार्ययोजना बजट के जरिए पेश की है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा एवं बुनियादी सुविधा में इजाफा किया गया है। इसमें डिजिटल विश्वविद्यालय की प्रस्तावना शिक्षा के लिए विकास एवं आधुनिक शिक्षा की अधारशिला होगी। एनपीएस में सरकारी योगदान 10फीसद से बढ़ाकर 14 फीसद किया गया है। इसके अलावा क्रिप्टो करंसी के लाभ पर 30 फीसद कर लगाकर इसका चलन कम करने का प्रयास किया है। बजट में आम आदमी को महंगाई से फौरी राहत नहीं मिल पा रही है। बजट को लेकर कांग्रेस के विधायक संजय यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद आर्थिक मंदी से जूझ रहा आम आदमी को बजट से भी कोई लाभ नहीं मिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा की सरकार में सिर्फ पूंजीपतियों को ही लाभ मिलता है। व्यापारियों की सरकार ने उनके लिए टैक्स में छूट दी है लेकिन आम आदमी के लिए किसी तरह की रियायत नहीं दी गई है। इसमें महाकोशल अंचल के लिए कोई सौगात नहीं है।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img