Sunday, March 29, 2026
25.1 C
Bhopal

बस एजेंट को चाकू मारने वाले बदमाश का अवैध मकान तोड़ा

 नानाखेड़ा बस स्टैंड पर 16 जनवरी को दो बदमाशों ने एक बस एजेंट से 200 रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर आरोपितों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। गुरुवार को नगर निगम व पुलिस की टीम ने एक आरोपित के मंछामन कालोनी स्थित मकान का अवैध हिस्सा ढहा दिया। पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी को सोहनसिंह निवासी त्रिवेणी विहार कालोनी नानाखेड़ा बस स्टैंड पर जितेंद्र उर्फ जीतू भाटी निवासी मंछामन कालोनी और राजकुमार उर्फ कालू ने 200 रुपये की मांग की थी। बदमाशों का कहना था कि प्रति बस उन्हें 200 रुपये चाहिए, सोहन ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो आरोपितों ने उस पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को नगर निगम व पुलिस की टीम ने जितेंद्र के मंछामन कालोनी स्थित मकान का अवैध हिस्सा ढहा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एएसपी अमरेंद्रसिंह का कहना है कि दूसरे आरोपित के मकान की भी जानकारी निकाली जा रही है।

कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर युवक से 27 लाख रुपये की ठगी

उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छोटा सराफा निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने एक कंपनी के साथ जुड़कर चार लाख रुपये प्रतिमाह कमाने का झांसा दिया और उससे 27 लाख रुपये ले लिए। युवक ने सनशाइन टावर में कार्यालय भी खोला और कुछ लोगों को नियुक्त भी किया था। मगर कंपनी ने उसे रुपये नहीं दिए। दबाव बनाने पर कंपनी के छह अधिकारियों ने उसे एक लाख रुपये लौटाए और गायब हो गए। मामले में युवक की शिकायत पर नीलगंगा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अर्पित पुत्र सतीश अग्रवाल निवासी छोटा सराफा को लुक्यूक कंपनी द्वारा एप्लीकेशन के माध्यम से आनलाइन वेबसाइट पर विज्ञापन करने पर चार लाख रुपये प्रतिमाह देने का झांसा दिया गया था। कंपनी के डायरेक्टर शैलेंद्र उपाध्याय निवासी रेलवे कालोनी उसके भाई संतोष उपाध्याय ने फ्रेंचाइजी के नाम पर 17.70 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद अर्पित ने दस लाख रुपये खर्च कर सनशाइन टावर में कार्यालय बनाया था। इसके अलावा 50 युवकों को नौकरी पर रखा था। तीन माह तक कंपनी ने उसे रुपये नहीं दिए। इस दौरान अर्पित को पता चला कि संचालक शैलेंद्र उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, सचिन शाह, रीमा शाह निवासी खरगोन, राजेश व शेरसिंह निवासी इंदौर के खिलाफ देवास में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इस पर अर्पित ने दबाव बनाया तो सभी ने उसे मात्र एक लाख रुपये दिए और गायब हो गए। मामले में पुलिस ने अर्पित की शिकायत पर सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img