Saturday, February 14, 2026
18.5 C
Bhopal

बैतूल जिले में रेल पुल पर दो दोस्त कर रहे थे फोटो शूट, ट्रेन ने रौंद डाला

शनिवार शाम को बरबतपुर रेल्वे स्टेशन के पास माचना नदी पर बने रेलवे पुल पर दो युवकों ने फोटो खींचने के प्रयास में अपनी जान गंवा दी। रेलवे पुल पर जब दोनों युवक फोटो खींच रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई और दोनों के शरीर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गए।

शनिवार रात तक रेलवे पुलिस और शाहपुर पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी रही, लेकिन सफल नहीं हो सकी थी। रविवार को मृतकों की शिनाख्त हो सकी है। बताया जा रहा है कि रेलवे पुल पर फोटो शूट करते समय दोनों युवक बागमती एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक आसपास के गांव के निवासी और आपस में दोस्त थे।

ब्लाक के ग्राम कोकोटमी में शादी में जाने का कहकर वे घर से निकले थे, लेकिन शादी में नहीं पहुंच पाए। मृतकों की पहचान मुकेश पिता मंगल सिंग उइके उम्र 21 निवासी बाकुड़ तहसील घोड़ाडोंगरी थाना सारणी और मुनील पिता पूनू मर्शकोले उम्र 20 निवासी माथनी थाना सारणी के रुप में की गई।

बताया गया कि मुनील मर्शकोले के माता पिता का बचपन मे ही देहांत हो गया था। मामा के द्वारा उसका पालन पोषण किया गया था । वह मामा के साथ कृषि कार्य करता था। जबकि मुकेश उइके बीएससी नर्सिंग कोर्स का अध्यन कर रहा था। रविवार को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img