Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल में जेल से छूटे बदमाश को सरेराह गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

राजधानी में पांच दिन पहले जेल से छूटे एक बदमाश को स्टेशन बजरिया क्षेत्र में बुधवार को घर के बाहर गोली मार दी। गोली बदमाश के जांच में लगी है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली किसने मारी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस की ओर से यहां तक कहा जा रहा है कि जख्म के आसपास गन पाउडर के बारे में डॉक्टर से सलाह कर रहे हैं कि गोली दूर से मारी गई या पास से1 पूरे मामले को लेकर आला अधिकारियों को जानकारी दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

स्टेशन बजरिया थाना प्रभारी उमेश यादव के मुताबिक 26 वर्षीय दानिश अली सिकंदर सराय के पास रहता है। वह थाना इलाके का निगरानीशुदा बदमाश है। करीब नौ माह पहले वह टीला जमालपुरा थाने में दर्ज हुए हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था। पांच दिन पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया है। बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे वह घर के बाहर गली में जा रहा था। तभी पीछे से उसे किसी ने गोली मार दी। उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल भिजवाया। सूत्रों की मानें तो घायल की मां अकीला ने मंगलवार रात सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। इस वारदात को इसी बात से जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

मां ने किस संबंध में शिकायत की, पता कर रहे

बजरिया टीआइ का कहना है कि मामले में घायल के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह पता लगाया जाएगा कि घायल की मां ने किस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। साथ ही उनकी किस-किस से रंजिश है। ऐसे कुछ सवालों को लेकर पुलिस आज बयान दर्ज करेगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img