Tuesday, May 19, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में नर्सिंग छात्रा से रेप:मौसी के गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसाया

भोपाल के गुनगा इलाके में नर्सिंग छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे शादी का वादा किया था। युवती जिस गांव की रहने वाली है, उस गांव में आरोपी की मौसी रहती है। वह मौसी से मिलने आता-जाता था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। बाद में प्यार में बदल गई।पुलिस के मुताबिक, गुनगा में रहने वाले 20 साल की युवती गौतम नगर इलाके में संचालित निजी कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। वह गांव से ही हर दिन कालेज आती-जाती है। उसके गांव में छावनी पठार सूखीसेवनिया का रहने वाला अजय कुशवाह अपनी मौसी के घर आता-जाता था। इस दौरान उसकी दोस्ती अजय से हो गई। दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। बाद में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसी बीच अजय ने भोपाल में किराए से कमरा लिया। दिसंबर 2020 में आरोपी युवती को लेकर अपने रूम में पहुंचा। जहां उसके साथ गलत काम किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। हालही में युवती ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा। इस पर उसने इंकार कर दिया। इस पर युवती थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह खेती-किसानी करता है।

Hot this week

ऑनलाइन दवाओं के विरोध में कल प्रदेश भर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

​भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल, 20...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों...

एक्ट्रेस ट्विशा मौत मामला: पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत...

भोपाल: शाही पिंड रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त

​भोपाल। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img