Tuesday, March 31, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में बालकनी से गिरे मासूम की मौत:10 दिन पहले घुटनों के बल चलना सीखा

भोपाल में एक साल का मासूम 10 दिन पहले ही घुटनों के बल चलना सीखा था। उसकी जिंदगी के यह शुरुआती कदम ही उसकी मौत का कारण बन गए। पुलिस कॉन्स्टेबल का बेटा घुटने के बल चलते-चलते अपने घर की बालकनी में पहुंच गया। वहां लगी रैलिंग की गैप से 15 फीट नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। अस्पताल में 6 घंटे चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।घटना कोलार इलाके की कस्टम कॉलोनी की है। मृतक बच्चे के पिता अरविंद काकोडिया शाहपुरा थाने में कॉन्स्टेबल हैं। वो शनिवार को होली खेलकर घर पहुंचे थे। उनके चेहरे पर लगे होली के रंग भी नहीं उतरे थे कि छोटे बेटे उत्कर्ष की मौत ने उन्हें सदमे में ला दिया।पिता ने कहा-नीचे झांककर देखा तो वह बेसुध पड़ा थाअरविंद काकोड़िया ने बताया कि मैं 8-सी कस्टम कॉलोनी में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता हूं। मैं मूलत: नूरगंज (रायसेन) के रहने वाला हूं। मेरा बड़ा बेटा 6 साल का है। छोटा बेटा उत्कर्ष एक साल का था। मैं शनिवार दोपहर थाने से होली खेलकर घर पहुंचा था। मैं बच्चों के साथ खेलने लगा। पत्नी किचन में थी। छोटे बेटे को सोफे के पास बैठाकर मैं भी किचन में चला गया। बड़ा बेटा भी मेरे पीछे-पीछे आ गया। कुछ देर बाद मैं किचन से कमरे में लौटा तो छोटा बेटा नहीं दिखा। मुझे लगा कि बालकनी की तरफ गया होगा। मैं तुरंत ही उसे देखने पहुंचा। वह बालकनी में भी नहीं दिखा। नीचे झांककर देखा तो वह बेसुध पड़ा था। मैं तुरंत ही उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। उसकी सांसें चल रही थीं। 6 घंटे चले इलाज के बाद बेटे की सांसें थम गईं।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

Topics

रेटिंग के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी, टेलीग्राम के जरिए बुना जाल

​इंदौर (लसूड़िया): शहर में टास्क आधारित ऑनलाइन धोखाधड़ी के...

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img