Monday, April 13, 2026
29.9 C
Bhopal

मप्र के सारणी ताप गृह की चार इकाईयों को बंद करने की तैयारी

बैतूल के सारणी के ताप गृह की चार इकाईयों को बंद करने की तैयारी हो रही है। ये इकाईयां 40 साल या इसके आसपास पुरानी हो गई है। कुछ इससे भी ज्यादा वक्त की है। ऐसे में इन इकाईयों में बिजली पैदा करना महंगा पड़ रहा है। यही नहीं प्रदूषण और अन्य सुरक्षा मानकों में भी ये इकाईयां फिट नहीं बैठ रही है। ऐसे में मप्र पावर जनरेशन कंपनी के इस प्रस्ताव को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स ने मंजूरी दे दी है सिर्फ शासन के पास से अनुमति मिलना बाकी है।यदि मंजूरी मिली तो करीब 830 मेगावाट की क्षमता कम हो जाएगी।सारणी ताप गृह की मौजूदा बिजली उत्पादन क्षमता 1330 मेगावाट है। मप्र पावर जनरेशन कंपनी ने सारणी की इकाई क्रमांक छह, सात,आठ और नौ नंबर की इकाई को बंद करने का प्रस्ताव दिया था। जिसे बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी प्रबंधन का तर्क है कि इसका रखरखाव महंगा पड़ रहा है। बिजली उत्पादन में कोयले की खपत के मुताबिक नहीं है। इसके अलावा प्रदूषण से जुड़े मानकों पर भी ये सभी इकाईयां खरी नहीं उतर रही हैं। ऐसे में इनसे बिजली का उत्पादन बंद किया जाए। बोर्ड से मंजूरी के बाद ऊर्जा विभाग के पास मंजूरी के लिए प्रस्ताव गया हुआ है जहां से इसे लंबित रखा गया है। शासन को बिजली उत्पादन कम होने का भय है। वहीं बिजली कंपनी ने पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी देते हुए इकाईयों का संचालन खतरनाक बताया है।

अमरंकटक

ये इकाई इतनी पुरानी-

इकाई क्रमांक उत्पादन क्षमता स्थापित

छह 200 मेगावाट 1979सात 210 मेगावाट 1980आठ 210 मेगावाट 1983

नौ 210 मेगावाट 1984————————-सारणी पावर प्लांट की 6 से लेकर नौ नंबर तक की इकाईयाें को बंद करने का प्रस्ताव बोर्ड में हो चुका है। जिसे अब शासन स्तर पर मंजूरी मिलना है। इसके पश्चात ही कार्रवाही होगी। ये इकाईयां काफी पुरानी हो चुकी है।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img