Sunday, April 5, 2026
25.1 C
Bhopal

मुख्यमंत्री ने देखी पीएम के महिला सम्मेलन की तैयारियां

31 मई को एमपी में कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के नेताओं के बडे़ कार्यक्रम होंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो लाख महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी दिन जबलपुर में कांग्रेस की जय हिंद रैली होगी। इस रैली में कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।

सीएम ने जंबूरी मैदान पर देखी पीएम के सम्मेलन की तैयारियां सीएम डॉ मोहन यादव ने 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर देवी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती के मौके पर होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारियों को देखा। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

सीएम ने कहा- जंबूरी मैदान पर रिकॉर्ड बनेगा जंबूरी मैदान पर निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा- गोविंदपुरा विधानसभा का ये ऐतिहासिक स्थल एक बार फिर रिकॉर्ड बनाएगा। महारानी अहिल्याबाई का अंग्रेजी तिथि के हिसाब से 31 मई को जन्म जयंती वर्ष है। इस मौके पर भारत सरकार और मप्र सरकार ने मिलकर अहिल्या उत्सव के पूरे वर्ष के कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में महिला सम्मेलन का आयोजन होगा।

Hot this week

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

Topics

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img