Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

खजराना में फार्मा कंपनी के कर्मचारी से धोखाधड़ी

इंदौर के खजराना क्षेत्र में एक फार्मा कंपनी में कार्यरत कर्मचारी से कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने फेसबुक पर कार बेचने का विज्ञापन देखने के बाद खुद को ग्राहक बताकर कार देखने के बहाने व्यक्ति को मिलने बुलाया और मौका पाकर कार लेकर फरार हो गया। खजराना पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी प्रेम बहादुर सिंह तोमर ने शिकायत में बताया कि वह एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने अपनी कार (MP09-HE-9722) को बेचने के लिए फेसबुक मार्केटप्लेस पर विज्ञापन अपलोड किया था। 30 जुलाई को उन्हें एक अनजान व्यक्ति का वॉट्सऐप मैसेज आया, जिसमें उसने कार खरीदने में रुचि दिखाई।

अंदर से देखने के लिए कार में बैठा और फरार हो गया

बातचीत के बाद आरोपी ने प्रेम को सी-21 बिजनेस पार्क टास्कन के सामने बुलाया। प्रेम तय समय पर वहां पहुंचे तो उस नंबर से बातचीत करने वाला व्यक्ति सामने आया। आरोपी ने पहले कार का रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा और फिर चाय पीने की बात कहकर प्रेम को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान आरोपी ने प्रेम से कहा कि वह कार अंदर से देखना चाहता है। जैसे ही प्रेम का ध्यान चाय की ओर गया, आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया।

मोबाइल नंबर से आरोपी को तलाश रही पुलिस

प्रेम को शुरू में लगा कि आरोपी थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो उन्होंने विजयनगर थाने में सूचना दी। पुलिस ने वायरलेस सेट से जानकारी प्रसारित की और प्रेम से आवेदन लिया, लेकिन तीन दिन तक जब कार नहीं मिली तो शनिवार रात खजराना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान और कार की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img