Wednesday, June 17, 2026
33.1 C
Bhopal

लसूड़िया में गार्ड ने दो पिल्लों को बेरहमी से पीटा

इंदौर के लसूड़िया इलाके से अमानवीय घटना सामने आई है। एक बिल्डिंग के गार्ड ने कुत्ते के दो पिल्लों को क्रूरता से पीटा और बोरी में भरकर सुनसान इलाके में फेंक दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें गार्ड पिल्लों को बेरहमी से डंडे से पीट और बोरी में भर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना वीणा नगर के पास स्थित पूजा सिसोदिया की कपड़ा दुकान के पास की है। कुछ दिन पहले इलाके में एक फीमेल डॉग ने पिल्लों को जन्म दिया था, जो अक्सर शॉप के पास कचरे के ढेर पर सोते देखे जाते थे। पास की ही बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड दशरथ 29 जुलाई की सुबह इन पिल्लों को डंडे से पीटते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ। इसके बाद वह उन्हें एक बोरे में भरकर ले गया और सुनसान जगह पर फेंक दिया।

शॉप की मालकिन को पड़ोसियों ने दी घटना की जानकारी

शॉप की मालकिन पूजा सिसोदिया को पहले यह लगा कि पिल्ले कहीं चले गए होंगे, लेकिन जब कुछ दिनों तक उनका कोई पता नहीं चला, तब रविवार को उन्हें पड़ोसियों से बात की और उन्हें इस क्रूरता का पता चला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे। जिससे सारा मामला साफ हो गया।

पूजा सिसोदिया ने इस मामले की शिकायत लसूड़िया पुलिस से की है और फुटेज भी सौंपे हैं। उन्होंने दोषी गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमी और स्थानीय लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं।

Hot this week

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img