Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

गर्ल्स स्कूल में रोजाना निकल रहे कोबरा सांप

सागर के देवरी में एक गर्ल्स स्कूल में रोजाना सांप निकल रहे हैं। इससे यहां पढ़ने वाली 1100 छात्राओं के साथ स्टाफ भी दहशत में हैं। स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से 5 क्लासरूम को बंद करा दिया है। 15 दिन में अब तक 25 नाग-नागिन को पकड़ा जा चुका है।

मामला देवरी के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में का है। यहां कक्ष क्रमांक 4 और 5 में सबसे ज्यादा सांप देखे गए हैं। प्रबंधन ने इन कक्षाओं के फर्श की खुदाई कर कांक्रीट कराने का फैसला किया है।

छात्राएं बरामदे में पढ़ने को मजबूर लगातार सांप के निकलने के चलते छात्राएं स्कूल परिसर के बरामदे में पढ़ने को मजबूर है। स्कूल के आसपास कीटनाशकों का छिड़काव और सुरक्षा के अन्य उपायों के बावजूद सांप को निकलना बंद नहीं हो पा रहा है। शनिवार को भी सांप के दो बच्चों को स्नेक कैचर की मदद से पकड़ा गया।

देखिए तस्वीरें

फर्श खुदवाकर कांक्रीट कराया जा रहा स्कूल के प्राचार्य अजय नगरिया ने बताया कि स्कूल में रोजाना सांप निकल रहे हैं। 5 क्लासरूम को बंद किया है। कक्ष 4 और 5 का फर्श खुदवाया जा रहा है। वहां पर कांक्रीट कराया जाएगा। स्कूल के आसपास कटीली झाड़ियां लगी हैं। वहां कीटनाशक का छिड़काव कराया है।

कोबरा प्रजाति के निकल रहे हैं सांप

स्नेक कैचर राजकुमार पंडा ने बताया कि रेस्क्यू में पकड़ा गए सांप के बच्चे कोबरा प्रजाति के हैं, जो आधा फीट लंबे थे। कोबरा प्रजाति के सांप यदि किसी को डस ले तो उसे लकवा हो सकता है और उसकी जान भी जा सकती है। स्कूल में अभी तक 25 कोबरा सांप निकल चुके हैं लेकिन शुक्र है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी सतर्क रहना चाहिए।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img