Wednesday, June 17, 2026
36.4 C
Bhopal

पति और सास पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप

मऊगंज जिले के दुबगवा गांव में एक महिला ने अपनी सास और पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़ित नेहा पटेल ने अपने पति पुष्पेंद्र पटेल और सास कौशिल्या पटेल पर मारपीट के भी आरोप लगाए हैं।

दरअसल, नेहा की शादी 2 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। उसके परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार कपड़े, जेवर, बर्तन, टीवी और कूलर जैसी जरुरी सामान दिया था। शादी के बाद गौना भी हो गया और वह ससुराल चली गई।

मायके से एसी, वॉशिंग मशीन और बाइक लाने का बनाया दबाव

नेहा ने बताया कि ससुराल पहुंचते ही दहेज की मांगें शुरू हो गईं। पति और सास उस पर एसी, वॉशिंग मशीन और बाइक लाने का दबाव बनाते रहे। विरोध करने पर उसे गालियां दी जातीं और नियमित रूप से मारपीट की जाती।

नेहा ने बताया कि 2 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे बहस के बाद सास और पति ने मिलकर उसकी पिटाई की। उसे चोटें आईं और धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा।

मामी के साथ थाने में दर्ज कराई शिकायत

डरी हुई नेहा ने अपनी मामी सुषमा पटेल को घटना की जानकारी दी। वे 3 अगस्त की शाम को उसे लेकर थाने पहुंचीं। नेहा की मामी सुषमा पटेल ने भी पुष्टि की कि शादी के बाद से ही वॉशिंग मशीन, बाइक और सोने की अंगूठी की मांग की जा रही थी।

मामी सुषमा पटेल ने बताया कि, “हमने अपनी हैसियत के मुताबिक सब कुछ शादी में दिया। लेकिन नई मांगों और मारपीट से मेरी भांजी का जीवन नर्क बन गया है। इसलिए आज मजबूरी में शिकायत करनी पड़ी।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img