Wednesday, June 17, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल में 10वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाई

भोपाल में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना अशोका गार्डन थाने के पीछे शेड इलाके की है। छात्रा के पिता मेहताब खान ने बताया, मैं शनिवार रात को काम से घर लौटा तो बेटी जिक्रा खान (18) ने मुझे खाना दिया। इसके बाद कुछ खरीदने के लिए मुझसे पैसे लिए। किराना दुकान से सामान लाने के बाद कुछ देर साथ बैठी। फिर घर के दूसरे रूम में चली गई। जब काफी देर तक नहीं निकली तो मैने आवाजें दी, लेकिन जवाब नहीं मिला।

खिड़की से झांकने पर देखा तो बेटी दुपट्‌टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। गेट तोड़कर उसे नीचे उतारा। फिर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भी चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इसी साल नए स्कूल में लिया था एडमिशन जानकारी के मुताबिक जिक्रा ने इसी साल दसवीं कक्षा में नए स्कूल में दाखिला लिया था। इससे पहले वह दूसरे स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता मेहताब ने बताया कि वो ऑटो ड्राइवर है। पत्नी इंडस्ट्रीयल एरिया की एक फैक्ट्री में जॉब करती है। जिक्रा उनकी दूसरे नंबर की बेटी थी। उससे बड़ी एक बेटी और छोटा बेटा है। 11 जुलाई को ही जिक्रा ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया था।

सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं टीआई अनुराग लाल ने बताया कि पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जहां युवती ने सुसाइड किया, उस कमरे को सील कर दिया था। एफएसएल की टीम के साथ कमरे की सर्चिंग की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img