Friday, June 19, 2026
35.9 C
Bhopal

वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से हो रही परेशानी

ब्यावरा। माना जाता है कि किसी भी शहर की सुन्दरता शहर के बाजारों की व्यवस्था और अनुशासित नियमों का पालन करने वाले नागरिकों के कारण होती है। इसके लिए शहर वासियों का जागरूक होना जरूरी होता है। लेकिन ब्यावरा शहर में लोगों की चुप्पी, नगर पालिका और प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एक आदर्श शहर बनने की राह में रोड़ा बनी हुई है। इसके चलते लोग सबकुछ जानते हुए भी एक दूसरे के लिए समस्या का कारण बन रहे हैं। हम बात कर रहे हैं शहर की सड़कों पर रोजाना खड़े होने वाले बेतरतीब वाहनों और इसकी वजह से शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर लगने वाले जाम की। आम नागरिक अपने वाहन पार्किंग स्थलों पर खड़े तो करना चाहते हैं, लेकिन विकसित शहर ब्यावरा में 30 साल बाद भी नगर पालिका शहर में एक भी पार्किंग स्थल विकसित नहीं कर पाया। मजबूरी में लोगों को कांप्लेक्सों के बाहर सड़कों पर ही वाहन पार्क करने पड़ते हैं। हांलाकि नगर पालिका के रिकार्ड में राजगढ़ रोड पर हाईस्कूल के बाहर एक छोटा पार्किंग स्थल का निर्माण किया गया है लेकिन वह भी उचित प्रबंधन के कारण अनुपयोगी बना हुआ है जहां ठेले और सब्जी की दुकाने लगाई जा रही है।

नगर पालिका ने शहर के दो स्थलों को पार्किंग विकसित करने के लिए चिन्हित किया था। इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन कोई निर्णय नहीं ले सकी और अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सके। जानकारी के अनुसार पूर्व में पीपल चौराहा, पुराना अस्पताल परिसर और नपा कांप्लेक्स में दोपहिया वाहन पार्किंग का सुझाव दिया था। लेकिन उक्त स्थान कुछ दिनों तक चर्चा में रहने के बाद मामला टलता रहा। शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या से शहर के गुड़ चौराहा, राजग़ढ रोड सुभाष चौक के आसपास, सुठालिया रोड सहित अन्य मार्गों में दिन में कई बार जाम के हालात बनते हैं। इसका मुख्य कारण मास्टर प्लान लागू नहीं होने से मार्गों की चौड़ाई नहीं बढ़ना और आसपास पार्किंग स्थल नहीं होना है। जिसके चलते लोग सड़कों पर ही दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन पार्क कर अपना काम निपटाते हैं। शहर में अधिकांश काम्प्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण दुपहिया वाहन काम्प्लेक्सों के बाहर रोड पर खड़े होते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनती है। नियम के मुताबिक किसी भी शहर में कमर्शियल भवन निर्माण में उसके बेसमेंट में पार्किंग वाहनों की पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध की जाना चाहिए। लेकिन शहर के किसी भी काम्प्लेक्स में इस तरह की सुविधाएं नहीं है। शहरवासियों का कहना है कि नगरपालिका और प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत ना हो।

” शहर में पार्किंग के लिए जल्द ही स्थान तय किया जाकर वहां पेड पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कर्मशियल प्रतिष्ठानों को भी नोटिस देकर वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी-संजय श्रीवास्तव, सीएमओ नपा ब्यावरा”

Hot this week

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

Topics

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img