Wednesday, November 4, 2026
28.9 C
Bhopal

विदिशा में भी चला प्रशासन का हथोड़ा

प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपराधियों के मकान और संपत्ति को ध्वस्त किया जा रहा है। उसी के तहत आज शमशाबाद में छेडछाड के आरोपी के घर पर प्रशासन का हथौडा चला। शमशाबाद में 35 साल के व्यक्ति द्वारा अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी को स्कूल जाते समय बहला फुसलाकर सुनसान जगह में ले जाकर छेडछाड कर रहा था। वहीं, घटना की जानकारी रहवासियों को लगी तो रहवासियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर आरोपी को मारते पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है। वही, पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी पर धारा 376 पॉस्को एक्ट तहत मामला था।कलेक्टर उमा शंकर भार्गव का कहना था कि आरोपी ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था। अतिक्रमण को लेकर हमारी टीम द्वारा कार्रवाई की गई, प्रशासन की टीम आरोपी के घर जेसीबी के साथ पहुंची। आरोपी के अवैध निर्माण को तोडने की कार्रवाई की गई। जिस सूनसान जगह पर घटना हुई थी, वहां, पर बडे-बडे झाड थे जिसे जेसीबी के माध्यम से हटाया गया, वहां पर साफ-सफाई की गई।

Hot this week

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

Topics

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img