Wednesday, November 4, 2026
28.9 C
Bhopal

गुंडे/बदमाशो के अवैध निर्माण को भोपाल पुलिस व प्रशासन की टीम ने किया जमीदोज

पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देउस्कर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर के दिशा निर्देशन में आदतन व समाज के लिये खतरा बने अपराधियो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी है। थाना गौतम नगर क्षेत्र के लिस्टेड गुंडा अनस जिसके 15 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं एवं लगातार विभिन्न अपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त पाया गया हैं। गुंडा अनस का आरिफ नगर मे स्थित अनाधिकृत मकान जिसे आज दोपहर जोन 3 की टीम, क्राईम ब्रांच व नगर निगम की टीम द्वारा जमीदोज कर दिया गया। अपराधी अनस के विरुद्ध भोपाल पुलिस द्वारा 6 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। बदमाश के विरुद्ध रासुका की कारवाई की जा चुकी हैं। गुंडा वर्तमान मे जेल मे है। आगामी समय मे गुंडे/बदमाशो के विरुद्ध उक्त कारवाई जारी रहेगी।इसी तरह विगत दिनो थाना ऐशबाग क्षेत्र मे फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी लक्ष्मण, पुरुषोत्तम, पवन, अर्जुन के ऐशबाग स्टेडियम के पास खटीक मोहल्ले में बने अवैध निर्माण को आज दोपहर पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा तोड़ा गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल एवं निगम अमला उपस्थित रहा। गुंडे बदमाशो के खिलाफ तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hot this week

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

Topics

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img