Saturday, September 12, 2026
26.1 C
Bhopal

शहर में गर्मी ने दी दस्तक, तेजी से बदल रहा मौसम, पारा 30 के पार पहुंचा

जिले में मौसम बदलने के साथ ठंड कमजोर पड़ने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह और रात के समय ठंड का अहसास जरूर होता है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी लग रही हैं। गुरुवार को पारा 33 डिग्री को पार कर गया है। गर्मी ने अब धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दी है। इससे लोगों को अब लंबे समय तक पड़ी जोरदार सर्दी से राहत मिलने लगी है। सुबह – शाम अभी हल्की ठंड महसूस हो रही है। इस सीजन में पहली बार मार्च माह में दिन का तापमान 33 डिग्री को पार कर गया है। गुरुवार को सुबह दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। जैसे – जैसे दिन बढ़ता गया धूप का असर भी तेज हो गया। सूर्यदेव के तीखे तेवर के चलते लोगों को गर्मी महसूस हुई। वहीं 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलतीं रहीं। दोपहर के समय गर्मी बढ़ रही है, दिन में तेज धूप लोगों को चुभने लगी है। इसी कारण दिन में लोग बिना जैकेट और स्वेटर के दिखाई देने लगे हैं। वहीं सड़कों पर लोगों को धूप से बचाव करते देखा जाने लगा है। शाम के समय जरूर हल्की ठंड का मौसम हो जाता है, मगर पहले के मुकाबले ठंड काफी कम हो गई है। मौसम में इन दिनों रोज हो रहे बदलाव होने से मौसम का यही उतार – चढ़ाव लोगों को बीमार करने लगा है। कुल मिलाकर इन दिनों मौसम सुहाना होने से लोगों की दिनचर्या एक बार फिर पूरी तरह से पटरी पर लौट आई है। ये मौसम खेती के हिसाब से लाभकारी बताया गया है।

मार्च के पहले हफ्ते में बढ़ेगी तपन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मार्च में धूप तेज होने और हवाए चलने से खेती का सीधा फायदा मिलेगा। तापमान 30 डिग्री पहुंचते ही खासतौर से गेहूं की फसलों में सिंचाई की जरूरत पड़ना शुरू हो गई है। जबकि सरसों, मटर की फसल तेजी से पकने के कारण इसकी कटाई का भी की जाने लगी है। मौसम विभाग का मानना है कि दो दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल सकता है। इससे रात के तापमान में अभी तेजी से बढ़ोत्तरी नहीं होगी।

Hot this week

ISBT पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा और फायर सेफ्टी जांच में 1 बस ज़ब्त, 15 हज़ार जुर्माना

​भोपाल परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)...

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की 15 वर्षीय बेटी की सौदेबाजी, दो बार कराया दुष्कर्म

​छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में मानवता को...

Topics

ISBT पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा और फायर सेफ्टी जांच में 1 बस ज़ब्त, 15 हज़ार जुर्माना

​भोपाल परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)...

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...

पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 1.23 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img