Thursday, May 14, 2026
31.1 C
Bhopal

संस्था तुलादान के संस्थापक आनंद सक्सेना को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

संस्था तुलादान जो एक समाजसेवी संस्था ही नहीं बल्कि अब सारंगपुर शहर की एक पहचान बन चुकी है। राजगढ़ जिले ओर इसके आस पास के क्षेत्र में अगर सारंगपुर का नाम आता है तो इस संस्था, संस्था तुलादान का जिक्र अवश्य होता है। संस्था तुला दान के माध्यम से हौसलों को बुलंद रखते हुए जो सेवा कार्य सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में किये गये है आज उन्ही नेक कार्यों की वजह से हमको एक पहचान मिली है। इस संस्था ने यह सिद्घ किया है कि अगर सेवा का लक्ष्य निर्धारित हो तो हौसले उससे ज्यादा बुलंद होते है। संस्था के संकल्प और नागरिकों के सहयोग, मार्गदर्शन से आज संस्था को एक नया आयाम मिला है। गणतंत्र दिवस के 73वे जिलास्तरीय सम्मान समारोह में लॉकडाउन के दौरान भुखे, गरीबो एवं राहगीरों को भोजन कराने वाली संस्था तुलादान के संस्थापक आनंद सक्सेना उधा शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री मोहन यादव एवं कलेक्टर हर्ष दीक्षित के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने संस्था के संस्थापक आनंद सक्सेना को जिला मुख्यालय में विशेषरूप से आमंत्रित कर सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे नेक कार्यो के लिये सम्मानित किया है और प्रशंसा की। इस मौके सक्सेना ने कहा कि यह हम सब के एक अविस्मरणीय दिन है जो हम सब को इस तरह के नेक कार्यो को करते रहने के लिए प्रोत्साहित करता है। संस्था के सभी सम्मानीय सदस्यों को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद, आप सभी का साथ सहयोग निरंतर ऐसे ही संस्था को मिलता रहे। आनंद सक्सेना ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वक्त ने छीना है तो वक्त देगा भी, ख़ुद को हालातो से हारने नहीं देना है। निंरतर सेवा करते रहना है। सारंगपुर लोटने पर संस्था अध्यक्ष आनंद सक्सेना का व्यापारी एसोसिएशन एवं संस्था के सदस्यो द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें ईश्वर पाटीदार, पारस जैन, संजय पाटीदार, मुकेश विजयवर्गीय, प्रदीप विजयवर्गीय, मनीष माहेश्वरी, अंतरिक्ष पारीक, कमल राठौर, योगेश माहेश्वरी, राजेश पुष्पद, राजेश श्रीमाल, राकेश पुष्पद, मोहित राठी शामिल थे।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img