Thursday, July 16, 2026
30.3 C
Bhopal

सलमान खान ने अपनी फिल्म Tiger 3 की डेट का किया ऐलान, अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान और कटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान खान ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। इसके मुताबिक सलमान की फिल्म टाइगर 3, अगले साल ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह एक साथ तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए सलमान खान ने लिखा, हम सब अपना ख्याल रखें…टाइगर 3, ईद 2023 को रिलीज होगी। 21 अप्रैल 2023 के दिन सिर्फ बड़े पर्दे पर यशराज फिल्म्स के साथ टाइगर 3 का जश्न मनाएं।

सुपरस्टार सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म ‘टाइगर 3’ का पहला टीजर भी रिलीज किया है। टीजर में कैटरीना कैफ जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। कटरीना एक्शन सीक्वेंस खत्म करने के बाद, बेंच पर सो रहे सलमान के पास जाकर उन्हें उठाती है और कहती हैं ‘आपकी बारी, क्या आप रेडी हैं’। तब सलमान कहते हैं’। टाइगर हमेशा रेडी होता है’। सलमान के फैन्स को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

आपको बता दें कि ‘टाइगर 3’ सलमान खान और कटरीना कैफ की एक्शन मूवी टाइगर सीरीज का तीसरा भाग है। 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की जबरदस्त सफलता के बाद इसका दूसरा भाग ‘टाइगर जिंदा है’ रिलीज किया गया था। अब ‘टाइगर 3’ भी रिलीज को तैयार है। इस फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 में काफी दिनों के बाद एक्टर इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।

Hot this week

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

Topics

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img