Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

सावधानी है जरूरी क्योंकि…गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का शिकार कर रहा है कोरोना संक्रमण

दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई कोरोना की तीसरी लहर में अब तक तीन दर्जन से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 17 साल के किशोर से लेकर 95 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। चिंता की बात यह है कि कोरोना की तीसरी लहर उन लोगों पर भारी पड़ रही है जो मधुमेह, रक्तचाप, ह्रदय रोग, कीडनी रोग जैसे गंभीर रोग से पीड़ित हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक इन बीमारियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता सामान्य से कम हो जाती है। ऐसे मरीजों पर जब कोविड-19 वायरस का आक्रमण होता है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से शरीर वायरस से लड़ नहीं पाता। वायरस के हावी होते ही मरीज की स्थिति बिगड़ने लगती है। जरूरी है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित हर व्यक्ति समय पर कोरोना के दोनों टीके लगवा लें।

टीके की वजह से घातक नहीं रही तीसरी लहर

कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जनवरी में 45 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले लेकिन इनमें से कुछ ही लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी। दरअसल शहर की 80 प्रतिशत जनसंख्या को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। टीकों की वजह से शरीर में बनी एंटीबाडी ने वायरस का हमला होने पर जमकर सामना किया और वायरस को हरा दिया। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों में बीमारी के कोई गंभीर लक्षण भी नजर नहीं आए।

इन बातों का रखें ध्यान

– शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें, बहुत जरूरी होने पर ही सार्वजनिक स्थानों पर जाएं।

– घर से बाहर निकलते वक्त मास्क अनिवार्य रूप से पहनें।

– समय पर कोरोना के दोनों टीके जरूर लगवाएं, जिन लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके थे उनमें बीमारी गंभीर रूप नहीं ले सकी।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img