Saturday, June 27, 2026
32.4 C
Bhopal

सुंदर नगर में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, डॉक्टर की मौत; तीन घायल

भोपाल के अशोका गार्डन की सुंदर नगर कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। जमीन में पानी भरा होने के कारण करंट फैल गया। इससे एक होम्योपैथिक डॉक्टर बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान रात 10 बजे उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार रात आठ बजे की बताई जा रही है।

डॉक्टर की मौत की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी एकत्र हो गए। उन्होंने बिजली विभाग की जिम्मेदारी तय करने को लेकर हंगामा कर दिया। इसकी सूचना के बाद टीआई हेमंत श्रीवास्तव स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर उपेंद्र तिवारी अस्सी फीट रोड अशोका गार्डन में रहते हैं। उनकी पत्नी डॉक्टर डिंपल तिवारी और वे सुंदर नगर में किराए की दुकान में क्लिनिक का संचालन करते हैं। हर रोज की तरह रात आठ बजे क्लिनिक में प्रैक्टिस के लिए उपेंद्र पहुंचे। क्लिनिक के बाहर सड़क पर पानी भरा हुआ था। उपेंद्र क्लिनिक खोल ही रहे थे, तभी ऊपर से हाईटेंशन लाइन का वायर टूटकर गिर गया।

मौके पर ही बेसुध हो गए थे डॉक्टर

जमीन में पानी में करंट फैल गया। उपेंद्र को जोरदार शॉक लगा और झुलसने के बाद बेसुध हो गए। करंट की चपेट में दो से तीन राहगीर भी आए हैं। हादसे के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। तब रहवासियों ने डॉक्टर सहित अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर चले इलाज के बाद डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया गया।

Hot this week

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

Topics

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img