Monday, September 14, 2026
26.1 C
Bhopal

मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खाते से उड़े 1.74 लाख, पुलिस ने दर्ज किया मामला

ग्वालियर

बहाड़ापुर थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम होने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई (UPI) के जरिए एक निजी फर्म कर्मी के बैंक खाते से 1.74 लाख रुपए पार कर दिए। पीड़ित ने मोबाइल गुम होने की शिकायत तुरंत थाने में दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न करने के कारण ठगों को मौका मिल गया।

​घटना 11 सितंबर की शाम शब्द प्रताप आश्रम इलाके की है। काली माता कोटेश्वर रोड निवासी 40 वर्षीय अजीत सिंह जब बाजार से लौट रहे थे, तब उनका मोबाइल कहीं गिर गया। मोबाइल में सभी ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स एक्टिव थे और वही सिम कार्ड बैंक खाते से लिंक था। उन्होंने तुरंत बहोड़ापुर थाने पहुंचकर मोबाइल गुम होने की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

​रात करीब 11:30 बजे मोबाइल पाने वाले शातिर ने यूपीआई का गलत इस्तेमाल कर एसबीआई खाते से 1,74,328 रुपए ट्रांसफर कर लिए। अगले दिन जब अजीत बैंक में कैश निकालने पहुंचे, तब खाते में केवल 100 रुपए बचे होने पर ठगी का पता चला। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और साइबर सेल की सलाह:

मोबाइल गुम या चोरी होने पर केवल थाने में सूचना देना काफी नहीं है। तुरंत अपने बैंक को कॉल करके नेट बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं ब्लॉक कराएं, तथा टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क कर अपनी सिम का तुरंत ब्लॉक करवाएं।

Hot this week

ऑटो चोर गिरफ्तार, 4 लाख का वाहन बरामद

​भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने काजी कैंप क्षेत्र...

नादरा बस स्टैंड और 11 मील क्षेत्र में बसों पर बड़ी कार्रवाई, 4 बसें जब्त और 58 हजार का जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ)...

Topics

ऑटो चोर गिरफ्तार, 4 लाख का वाहन बरामद

​भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने काजी कैंप क्षेत्र...

स्पा सेंटर पर छापा, 3 युवतियों और 5 युवकों सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद

​खंडवा मोघट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर...

भोपाल देहात में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने निकाली कॉम्बिंग गश्त

​भोपाल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img