Monday, September 14, 2026
26.1 C
Bhopal

स्पा सेंटर पर छापा, 3 युवतियों और 5 युवकों सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद

खंडवा

मोघट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3 युवतियों और 5 युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और इंदौर की बताई जा रही हैं।

​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ‘द बेस्ट स्पा सेंटर’ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात वहां दबिश दी, जिससे स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया और अंदर मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को दबोच लिया।

​तलाशी के दौरान स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। हिरासत में लिए गए युवकों में एक स्पा सेंटर का कर्मचारी सद्दाम भी शामिल है। पुलिस ने युवतियों को ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेज दिया है और उनके परिजनों को दस्तावेज सत्यापन के बाद सूचना दे दी गई है।

अन्य स्पा सेंटर भी रडार पर

पुलिस अब स्पा सेंटर के संचालक का पता लगा रही है और उसके लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद शहर में सक्रिय अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच तेज कर दी गई है, और जल्द ही बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा सकता है।

Hot this week

ऑटो चोर गिरफ्तार, 4 लाख का वाहन बरामद

​भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने काजी कैंप क्षेत्र...

नादरा बस स्टैंड और 11 मील क्षेत्र में बसों पर बड़ी कार्रवाई, 4 बसें जब्त और 58 हजार का जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ)...

Topics

ऑटो चोर गिरफ्तार, 4 लाख का वाहन बरामद

​भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने काजी कैंप क्षेत्र...

मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खाते से उड़े 1.74 लाख, पुलिस ने दर्ज किया मामला

​ग्वालियर बहाड़ापुर थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम होने के बाद...

भोपाल देहात में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने निकाली कॉम्बिंग गश्त

​भोपाल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img