सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी राजू रावत (37 वर्ष) को घटना के महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
घटना 9 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे की है, जब आमोनी रोड के पास जंगल में शौच के लिए गई नाबालिग को आरोपी ने सुनसान पाकर दबोच लिया और जबरन झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
थाना प्रभारी अरुण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। इसके बाद त्वरित घेराबंदी करते हुए 12 सितंबर 2026 को आरोपी राजू रावत, निवासी सूखीसेवनिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में उनि आर.सी. मीना, सह-उनि नरेंद्र सिंह और आरक्षक नरोत्तम लोधी की अहम भूमिका रही।




