ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह की किश्तों के 1,13,742 रुपये हड़पने वाले फरार आरोपी पवन गोस्वामी (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इस्लामनगर शाखा में कार्यरत था और दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 31 महिला समूहों से ऋण की किश्तें वसूल कर बैंक में जमा न करके खुद इस्तेमाल कर रहा था।
घटना के बाद से आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सप्रे और भोपाल देहात साइबर सेल की तकनीकी मदद से पुलिस ने आरोपी को 12 सितंबर 2026 को पतंजलि कॉलोनी, अब्बास नगर (भोपाल) से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




