भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के ‘पिंक वाइब्स स्पा’ में पुलिस ने शनिवार रात दबिश देकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को मामले का खुलासा किया।
- बरामदगी: पुलिस ने मौके से 8,800 रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। स्पा के कुल 9 कमरों में से पांच कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
- कार्रवाई का तरीका: एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने एक ग्राहक को भेजकर स्पा के भीतर अवैध गतिविधियों की पुष्टि की, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
- कमीशन का खेल: जांच में सामने आया कि अवैध कमाई का हिस्सा आपस में बांटा जाता था। इसमें भुवन सिंह चंदेल को 20%, पंकज त्रिपाठी को 15%, दीपक ठाकुर को 10% और देवीसिंह रजक को 5% कमीशन मिलता था।
- माम दर्ज: पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और स्पा के नेटवर्क की अन्य कड़ियां खंगाली जा रही हैं।



