Wednesday, June 10, 2026
36.6 C
Bhopal

10 फिट तक कर रखा था अतिक्रमण, नपा ने सख्ती से हटाया

विदिशा। शहर के मुख्य बाजार में लगातार तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान 23 दुकानों से अतिक्रमण हटाए गए। नपा का अमला दुकानों के ऊपर निकले टीनसेड को काटने और दुकान के सामने बनाए गए चबूतरों को तोड़ने मशीने साथ लेकर चल रहा है। सोमवार को 10 से ज्यादा दुकानों के सामने से चबूतरे और टीनसेड हटाए गए हैं। बता दें कि शहर में कई व्यापारियों ने तो 10 से 12 फिट तक अतिक्रमण कर रखा था। किसी ने दुकान के बाहर सड़क पर ही सामान जमा दिया था तो किसी ने बाकायदा बल्लियां लगाकर कपड़े टांग रखे थे। कई कपड़ा व्यापारियों ने तो दुकान के बाहर तखत लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। माधवगंज से तिलक चौके के बीच दिन भर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान कई व्यापारियों ने आपत्ति भी जताई। व्यापारियों का कहना था कि कोरोना संक्रमण के चलते बैसे ही कम ग्राहक आ रहे हैं। धंधे मंदे चल रहे है, इधर नपा तोडफोड़ कर नुकसान कर रही है। नपा के सब इंजीनियर अशोक राय ने बताया कि 23 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाकर 12 ऐसे व्यापारियों से शपथ पत्र भरवाए हैं जो बार-बार अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि शहर में मुनादी कराई गई है कि जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। जो व्यापारी स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उन्हें बगैर समय दिए अतिक्रमण तोड़ दिया जाएगा और सामान जब्ती की ीीा कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img