Friday, April 17, 2026
39.1 C
Bhopal

श्योपुर के कालूखेड़ा में मिला 12 फीट लंबा मगरमच्छ

श्योपुर जिले के कालूखेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक विशाल मगरमच्छ घुस आया। करीब 12 फीट लंबे इस मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सरपंच मुकेश मीणा ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सुबह 9 बजे वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गांव में भारी भीड़ के कारण मगरमच्छ को पकड़ना मुश्किल हो गया। अफरा-तफरी में वह एक गाय-भैंस के बाड़े में छिप गया। स्थिति को संभालने के लिए प्रोटेक्शन फोर्स को बुलाया गया और जेसीबी मशीन की मदद से बाड़े को हटाकर रेस्क्यू किया गया।

10 घंटे की मशक्कत के बाद पार्वती नदी में छोड़ा

करीब 10 घंटे चले इस अभियान में शाम 6 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे खातौली के पास पार्वती नदी के किनारे ले गई, जहां उसे सुरक्षित रूप से नदी में छोड़ दिया गया।

रेंजर राघवेन्द्र भदौरिया ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे अभियान में कई बार बाधित हुआ। रेस्क्यू टीम में फारेस्ट गार्ड वीरेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, शाकिर खान, गोविंद और चंबल घड़ियाल परियोजना की टीम शामिल रही।

Hot this week

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.40 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर में घर बैठे नौकरी (वर्क फ्रॉम होम)...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, 70 हजार में दी थी सुपारी

​इंदौर (राऊ)। राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल की...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में...

Topics

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.40 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर में घर बैठे नौकरी (वर्क फ्रॉम होम)...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में...

सैलाना में लोकायुक्त का छापा: 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​रतलाम। भ्रष्टाचार के खिलाफ उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार...

भोपाल: पिता और तीन बेटों पर केस, महिलाओं से करते थे अश्लील हरकतें

भोपाल। शहर के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक...

किराना कारोबारी हत्याकांड: 50 लाख के लेनदेन में हत्या का शक, पुलिस को मिली हिसाब की डायरी

​बैरसिया (भोपाल)। बैरसिया के किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img