Thursday, April 9, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल में विधायक-सांसदों की मल्टी में बंदूक की नोक पर 12 लाख की लूट

भोपाल में विधायक और सांसदों की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग रचना टॉवर में बुधवार सुबह 12 लाख की लूट हो गई। यहां एक फ्लैट में बने शराब कंपनी के दफ्तर में घुसकर दो बदमाशों ने मैनेजर को कट्‌टा अड़ाया। फिर रुपयों से भरा बैग ले भागे।

पुलिस ने केस दर्ज बदमाशों की तलाश में शहर की नाकेबंदी कर दी है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रचना टॉवर में शराब कंपनी का दफ्तर अवैध रूप से चलाया जा रहा है।

कर्मचारी का नाम लेकर खुलवाया दरवाजा

​​​​गोविंदपुरा पुलिस ने बताया, ‘रचना टॉवर के फर्स्ट फ्लोर पर नामी शराब कंपनी का दफ्तर है। बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे दो लोग यहां पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो शराब कंपनी के कर्मचारी वीरेंद्र गुप्ता के नाम से आवाज लगाई।

63 वर्षीय मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल ने दरवाजा खोला। बदमाशों ने वीरेंद्र गुप्ता के बारे में पूछा। इस पर श्याम सुंदर ने दोनों को दफ्तर के अंदर बैठा लिया।

पुलिस ने मैनेजर का बयान दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने मैनेजर का बयान दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पीने के लिए पानी मांगा, फिर कट्‌टा अड़ाया

बदमाशों ने पीने के लिए पानी मांगा तो श्याम सुंदर किचन की तरफ बढ़े। उनके मुड़ते ही बदमाशों ने कट्‌टा निकाला और पीठ पर लगा दिया। फिर दफ्तर में रखे कैश के बारे में पूछने लगे। नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

डरे-सहमे मैनेजर ने फ्लैट के फर्स्ट फ्लोर पर रुपए रखे होने की बात कही। बदमाश उन्हें लेकर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे। यहां रुपयों से भरा बैग उठाया और वापस नीचे आ गए। यहां श्याम सुंदर को धक्का देकर भाग निकले।

तीन कर्मचारी फ्लैट में सोते रहे, लूट हो गई

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त लूट हुई, फ्लैट में मैनेजर श्याम सुंदर सहित चार कर्मचारी थे। श्याम सुंदर गेट खोलने के लिए कमरे में सो रहे दूसरे कर्मचारियों को बताए बिना ही चले गए थे। वारदात के दौरान तीनों कर्मचारी सोते ही रहे। श्याम सुंदर ने उन्हें जगाकर वारदात की जानकारी दी।

Hot this week

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

मंगलवारा पुलिस के हत्थे चढ़ा 3000 का इनामी बदमाश, एयर पिस्टल और चाकू बरामद

​भोपाल। शहर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा...

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...

Topics

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...

कॉलेज छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में एक कॉलेज छात्रा...

भोपाल: स्कूटी टकराने पर बदमाश ने सरेराह चलाया कट्टा

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img