Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

नदीम रोड के निर्माण पर ‘क्रेडिट वॉर’: आधी रात को आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

​भोपाल। शहर के व्यस्ततम नदीम रोड पर डामरीकरण का काम शुरू होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार देर रात जब सड़क बनाने वाली मशीनें मौके पर पहुँचीं, तो काम का श्रेय लेने की होड़ में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने आ गए।

​विवाद की जड़: किसकी निधि से हो रहा काम?

पुराने शहर की इस बदहाल सड़क के कायाकल्प के लिए करीब 10 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह निर्माण कार्य नगर निगम के बजट और सांसद आलोक शर्मा के प्रयासों से हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह काम उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ अकील की विधायक निधि से कराया जा रहा है।

​व्यापारियों को राहत, राजनीति गरमाई

नदीम रोड की जर्जर हालत से व्यापारी और ग्राहक लंबे समय से परेशान थे। देर रात काम शुरू होते ही दोनों पक्षों के समर्थक अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। हालांकि, हंगामे के बीच सड़क का काम जारी रहा। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि काम चाहे जिसकी भी निधि से हो, सड़क अच्छी बनने से व्यापार में आसानी होगी और लोगों को धूल-गड्ढों से निजात मिलेगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img