Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज भवन) के सामने मंगलवार को फूटी मुख्य पाइपलाइन 30 घंटे बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली का खामियाजा बुधवार को शहर के हजारों नागरिकों को भुगतना पड़ा। पाइपलाइन की मरम्मत न होने से 74 बंगला, पत्रकार कॉलोनी, लिंक रोड नंबर-3 और जहांगीराबाद जैसे प्रमुख इलाकों में पानी की सप्लाई ठप रही।

यातायात हुआ प्रभावित, लोग हुए परेशान

मरम्मत कार्य के चलते मछलीघर तिराहे से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मिंटो हॉल की ओर जाने वाले वाहन चालकों को लंबा चक्कर काटकर बाणगंगा या रोशनपुरा चौराहे से होकर जाना पड़ा। सड़क पर लाखों लीटर पानी बहने से डामर की परत भी उखड़ गई है, जिससे रास्ते की हालत खराब हो गई।

जटिल बना सुधार कार्य

निगम अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन की बनावट जटिल होने के कारण वेल्डिंग और सुधार में अधिक समय लग रहा है। हालांकि, इतने महत्वपूर्ण वीवीआईपी क्षेत्र में इतनी लंबी देरी ने निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​”सुधार कार्य जारी है, पाइपलाइन की स्थिति थोड़ी पेचीदा है। उम्मीद है कि देर रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा और जल्द ही जलापूर्ति सामान्य होगी।”

गौरव परमार, सहायक यंत्री, जोन-7

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img